औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
औरैया: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक किया गया
समाज के उत्थान में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण - डॉ सीपी सिंह

औरैया: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। प्रभागीय वन अधिकारी द्वारा बताया गया कि एक समाज के उत्थान में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।
कार्यालय एवं फील्ड में कार्यरत समस्त महिला कर्मचारी एवं अधिकारियों को सुरक्षित एवं सकारात्मक कार्यस्थल प्रदान करने के लिए वह हमेशा तत्पर हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी अजीतमल द्वारा महिला को शक्ति स्वरूप बताते हुए समाज और देश के विकास में महिलाओं की एहम भूमिका के बारे में बताया गया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे द्वारा नर्सरी एवं फील्ड से उपस्थित सभी महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी डॉक्टर सीपी सिंह,क्षेत्रीय वन अधिकारी अछल्दा, बृजेंद्र सिंह चौहान,क्षेत्रीय वन अधिकारी अजीतमल, आरके सिंह राठौड़, डिप्टी रेंजर देवेंद्र सिंह गौतम, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे साक्षी शुक्ला, वनरक्षक किरण रूबी पूनम आरती एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।



