कानपुर देहात

बेटी ही वंश को आगे बढ़ाती है : एसडीएम अंजू वर्मा

जेडीपी पब्लिक स्कूल में नारी सशक्तिकरण के तहत कार्यक्रम का आयोजन

 

 

 

 

 

एक बार फिर सपा नेता पुष्पेंद्र  यादव ने दिखाई दरियादिली

करीब 1000 महिलाओं को बाटी साड़ियां व सूट 

नारी सशक्तिकरण पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

मौके पर पहुंची उपजिलाधिकारी  पुलिस  क्षेत्राधिकारी व पूर्व विधायक।

रसूलाबाद कानपुर देहात।   नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।  शनिवार को रसूलाबाद क्षेत्र के कटरा नैला में स्थित जेडीपी पब्लिक स्कूल में नारी सशक्तिकरण के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम अंजू वर्मा व सीओ रामशरण सिंह पहुंचे। जहां पर नाट्य मंचन के माध्यम से महिलाओं व बेटियों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य दीप्ति दुबे  ने उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा का  स्वागत किया।  वही कार्यक्रम आयोजक जनप्रिय समाजसेवी पुष्पेंद्र यादव ने  पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह को स्मृति चिन्ह व पुष्पमाला माला भेंट की। इस दौरान आसपास क्षेत्रों से आई महिलाओं को सम्मानित किया गया।

उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा ने कहा कि हमें समाज की इस कुरीति को दूर करना है बेटी और बेटे को एक समान समझना है। क्योंकि बेटी ही वंश को आगे बढ़ाती है। लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह ने कहा कि बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन के निर्देश पर समस्त थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। जहां पर जाकर कोई भी महिला अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। शिकायत करने में किसी विकास की झिझक और संकोच न करें। यदि आप पर उत्पीड़न हो रहा हो या प्रताड़ना हो रही हो तो उसकी शिकायत या तो टोल फ्री नंबर में करें या थाने में जाकर गोपनीय ढंग से करें। पुलिस उसमें निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि अब वह जमाना चला गया कि जब महिलाओं पर अत्याचार होता था और कोई कार्रवाई नहीं होती थी। photo 16 1 2

समाज में ऐसे भेड़ियों को जेल भेजा जाएगा जो महिलाओं की आबरू को तार-तार कर रहे हैं। ऐसे लोग अपराध छोड़ दे  क्योंकि कानून किसी भी दशा में बख्शेगा नहीं। वहीं पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर ने कहा कि महिलाओं की आज हर क्षेत्र में हिस्सेदारी है और वह आगे से आगे अपने क्षेत्र प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। लेकिन फिर भी उनके साथ कहीं कहीं भेदभाव हो रहा है। हमें इस भेदभाव को मिटाना है और समतामूलक समाज की स्थापना करना है। जहां न तो जाति,न धर्म  और न समाज के नाम पर भेद हो और न ही पुरुष महिला के नाम पर।

कार्यक्रम आयोजक हर दिल अजीज पुष्पेंद्र यादव ने सभी महिलाओं का सम्मान कर उन्हें जागरूक किया।   नैला  ग्राम पंचायत क्षेत्र सहित बिरहुन जिला पंचायत क्षेत्र से आई करीब 1000 महिलाओं को सूट व साड़ी  वितरित की।  वही कार्यक्रम का आयोजन कर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से चौकी प्रभारी बिरहुन महेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य दीप्ति दुबे, मनीषा देवी, रीटू यादव, संजय सिंह, मनीष कुमार,  सूरज गुप्ता, सददन यादव, रीटू सिंह सहित अन्य रहे।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button