कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बेसिक शिक्षकों के मोबाइल पर विभागीय एप्स का कब्जा

परिषदीय शिक्षकों के स्मार्ट फोन पर बेसिक शिक्षा विभाग के मोबाइल ऐप्स का कब्जा होता जा रहा है। हालात यह है कि कम रैम व रोम वाले फोन हैंग होने लगे हैं।

Story Highlights
  • शिक्षण कार्य प्रभावित होने के साथ ही व्यक्तिगत जीवन भी हो रहा प्रभावित

अमन यात्रा, कानपुर देहात। परिषदीय शिक्षकों के स्मार्ट फोन पर बेसिक शिक्षा विभाग के मोबाइल ऐप्स का कब्जा होता जा रहा है। हालात यह है कि कम रैम व रोम वाले फोन हैंग होने लगे हैं। अधिकांश कार्य मोबाइल फोन के जरिए होने के कारण शिक्षकों के सामने इन्हें इंस्टाल करने की मजबूरी है। नाम न छापने की शर्त पर शिक्षक बताते हैं कि आए दिन नए मोबाइल ऐप्स का प्रयोग होने से शिक्षण कार्य प्रभावित होने के साथ ही व्यक्तिगत जीवन भी प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़े-  सीएमओ ने मानसिक स्वास्थ्य मेला का किया शुभारंभ

कोरोनाकाल के दौरान से शुरू हुआ बेसिक शिक्षा का डिजिटलाजेशन अब तक जारी है। प्रेरणा पोर्टल जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्मों के जरिए बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों के कार्यों को भले ही सम्पादित कर रहा है लेकिन शिक्षकों के मोबाइल फोन पर ऐप्स की आमद भी करा रहा है। बीते तीन सालों में शिक्षकों के स्मार्ट फोन में दीक्षा ऐप, डीबीटी पोर्टल समेत करीब दस मोबाइल ऐप्स इंस्टाल करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। ऐप्स की अधिकता के कारण अधिकांश शिक्षकों के फोन हैंग होने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button