बॉलीवॉल प्रतियोगिता में सैफई ने महदेवा को परास्त कर जीती ट्रॉफी
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मीनापुर गांव में सुभाष बॉलीवॉल क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य समापन हुआ।इस अवसर पर सेमी फाइनल व फाइनल मैच खेले गए

- खिलाड़ी हुए पुरस्कृत
- कैबिनेट मंत्री,जिलाध्यक्ष समेत क्षेत्रीय गणमान्य रहे मौजूद
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मीनापुर गांव में सुभाष बॉलीवॉल क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य समापन हुआ।इस अवसर पर सेमी फाइनल व फाइनल मैच खेले गए।फाइनल मुकाबला सैफई के पक्ष में रहा।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी,नगद पुरस्कार व उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा मौजूद खिलाड़ियों व लोगों को संबोधित भी किया गया।दो दिवसीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन खेल की शुरुआत ग्रामीण आंचल की सेमीफाइनल से हुई।पहला सेमीफाइनल मीनापुर और टाइटन क्लब बरौर के मध्य खेला गया।मुकाबले में मीनापुर ने टाइटन क्लब बरौर को 21.15 तथा 21.18 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच पुखरायां व पटेल क्लब बरौर के मध्य खेला गया।जिसमें पटेल क्लब बरौर ने मीनापुर को 21.15 व 21.14 से परास्त किया।फाइनल मैच पटेल क्लब बरौर व मीनापुर के बीच खेला गया।जिसमें पटेल क्लब बरौर ने मीनापुर को 21.18 तथा 21.17 से परास्त कर मुकाबला जीत लिया।शहरी आंचल में पहला सेमीफाइनल मैच अर्मापुर कानपुर व सैफई के मध्य खेला गया।मुकाबले में सैफई ने अर्मापुर को 20.22,21.15 तथा 19.17 से पराजित कर फाइनल मैच में प्रवेश किया।दूसरा सेमीफाइनल महदेवा व लखनऊ के मध्य खेला गया।मुकाबले में महदेवा ने लखनऊ को 21.19 तथा 25.23 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।तत्पश्चात फाइनल मुकाबला सैफई और महदेवा टीमों के मध्य हुआ।रोमांचक मुकाबले में सैफई ने महदेवा को 25.22 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।बॉलीवॉल प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका अजय चंदेल,रीतेश सचान,अजीत चतुर्वेदी तथा देवेंद्र सचान ने निभाई वहीं कमेंट्रेटर की भूमिका नागेश सचान,जे डी सचान,सूर्यकांत मिश्रा तथा तालिब ने निभाई।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,जिलाध्यक्ष रेणुका सचान तथा विशिष्ट अतिथि संजय सचान,सर्वेंद्र सचान,डॉक्टर सोनेलाल सचान, नीतम सचान ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी,नगद पुरस्कार तथा उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया।मौजूद खिलाड़ियों तथा लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं बल्कि स्थानीय समाज में भाईचारे,एकता और खेल संस्कृति को भी मजबूत करती हैं।खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।खेल में द्वेष की भावना नहीं होनी चाहिए।वॉलीबॉल क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार सचान ने बताया कि बॉलीवॉल इस क्षेत्र का पारंपरिक खेल है और समिति पिछले कई वर्षों से इस प्रतियोगिता का नियमित आयोजन कर रही है ताकि बच्चों से लेकर वरिष्ठ खिलाड़ियों तक को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके और खेल भावना को आगे बढ़ाया जा सके।इस मौके पर धर्मप्रकाश आर्य,शालिनी गौतम,डॉक्टर अमित कटियार,निशांत सचान,रिटायर्ड डिप्टी इंजीनियर अमित सचान,पूर्व शिक्षक राधेश्याम कटियार,राजकुमार सचान,धर्मेंद्र सचान,क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा सविता,सियाराम काका,डॉक्टर रुद्रप्रकाश आर्य,लोकेंद्र सचान,ओमशंकर सचान,डॉक्टर जनमेजय सचान,ग्राम प्रधान रामलखन सचान,अर्पित सचान,सुजीत कुमार,अरविंद सचान,दयाशंकर प्रजापति,देवेंद्र पाल,उमेश सचान,महेश संखवार,चंद्रप्रकाश सचान,अभिषेक पाल,गणेश सचान समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासियों ने मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।



