ब्रेकिंग न्यूज़: कानपुर देहात में 4 अभियुक्त गिरफ्तार, 19 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई
जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 19 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के तहत, कानपुर देहात पुलिस ने बीते दिवस को अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मामलों में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 19 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
कौन-कौन हुआ गिरफ्तार?
1. विनोद कुमार: गजनेर पुलिस ने धारा 144(3) बीएनएस के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया।
2. अंशू परिहार: मूसागनर पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया।
3. राघव गुप्ता उर्फ विकास गुप्ता: सिकन्दरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा।
4. रोहित: अकबरपुर पुलिस ने लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें और टिप्पणियाँ करने के आरोप में मुक़दमा (धारा 296(बी) बीएनएस) दर्ज कर गिरफ्तार किया।
शांति व्यवस्था हेतु 19 लोगों का चालान
जनपद में किसी भी प्रकार की अशांति को रोकने के लिए, पुलिस ने सख्त कदम उठाए। कुल 19 व्यक्तियों के विरुद्ध ‘धारा 170/126/135 बीएनएसएस’ के अंतर्गत चालान किया गया। इसमें रुरा थाना क्षेत्र से सर्वाधिक 5 व्यक्ति और रसूलाबाद से 4 व्यक्ति शामिल हैं।



