कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान शिविर में रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन पर शनिवार को पुखरायां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में रक्तदान किया।  

पुखरायां,अमन यात्रा  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन पर शनिवार को पुखरायां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में रक्तदान किया।

ये भी पढ़े-  इंस्पायर अवार्ड के अन्तर्गत टॉप 60 में नहीं मिल पाई जगह लेकिन मिला बेहतर अनुभव : रामेन्द्र सिंह कुशवाहा

17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश के सभी जिलों में रक्तदान शिविर होंगे। रक्तदान शिविर का आयोजन मंडल अध्यक्ष मुकुल पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री ने फीता काटकर की। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कम से कम 5 लोगों के ब्लड ग्रुप की जांच करवाकर भाजयुमो केंद्रीय कार्यालय से साझा किए लिंक पर पंजीकरण करवाएंगे, जिससे एक बड़ी ब्लड ग्रुप की आधुनिक डायरेक्टरी बनाई जा सके। सेवा पखवारा 2 अक्तूबर तक जारी रहेगा। रक्तदान के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओ में पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अम्बरीष अग्निहोत्री,प्रशांत शुक्ला मंडल उपाध्यक्ष, सोनू सलूजा,डॉ धीरेंद्र सचान,रिजवान सिद्दकी,श्यामजी गया,ऋषी अग्नग्निहोत्री सहित एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के दौरान डॉ अनूप सचान अधीक्षक, मलासा ब्लॉक प्रमुख स्वत्रंत पासवान,जिला मंत्री डिम्पल सचान,मंडल अध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, आशीष मिश्र,मनीष शर्मा,देवेश तिवारी जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो,बरौर मंडल अध्यक्ष रवि मिश्रा, सचिन सचान,मोहित तिवारी, दुलारे बाल्मिक, सुनील बाल्मिक सभासद रवि ठाकुर आदि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button