कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भाजयुमो चलाएगा Y-20 चौपाल व मंडल सशक्तिकरण अभियान

पार्टी कार्यालय अकबरपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्ष परवेश कटियार की अध्यक्षता में बैठक व प्रेस वार्ता की.

अमन यात्रा, कानपुर देहात : शुक्रवार को पार्टी कार्यालय अकबरपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्ष परवेश कटियार की अध्यक्षता में बैठक व प्रेस वार्ता की जिसमें जिला प्रवासी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूद्र मिश्रा जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष परवेश कटियार ने बताया कि जी-20 की अध्यक्षता देश को मिलना गौरव की विषय है माननीय प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य मात्र G 20 अध्यक्षता मिलना ही नहीं बल्कि इसे एक जन आंदोलन बनाकर हर व्यक्ति को से जुड़ना प्रधानमंत्री जी की दृढ़ इच्छा है.

ये भी पढ़े-  मंत्री जी अन्ना जानवरों से राहत दिला दें , बहुत उपकार हुई  

इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर युवा मोर्चा पूरे जनपद में युवाओं के इस अभियान से जोड़ने के लिए Y 20 चौपालों का आयोजन कर रहा है चौपालों का आयोजन विधानसभा स्तर पर होगा व इस अभियान के पूर्व मंडल सशक्तिकरण अभियान भी चलाया जाएगा जिसमें मंडल व जिला स्तर पर निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाएगा इस अवसर पर जिला महामंत्री अक्षय त्रिवेदी जिला उपाध्यक्ष अनमोल गुप्ता देवेश तिवारी गौरव पोरवाल निखिल साहू राज अग्निहोत्री विपिन कुमार अनिल चौबे सहित समस्त जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button