कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भारत की स्वतंत्रता के अमृत काल में हमें आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है : विनोद कटियार 

आज मंडल मुक्तानगर के सैक्टर गौसगंज स्थित गुलाब राज दरवार गेस्ट हाउस में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के लोकसभा के संयुक्त सदन में दिये गये बजेट अभिभाषण पर आयोजित की गयी संगोष्ठी में सहभागिता करके पूर्व विधायक विनोद कटियार एवं पूर्व जिला महामंत्री विद्यासागर त्रिपाठी ने संबोधित किया.

Story Highlights
  • राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मूसानगर में गोष्ठी संपन्न

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात :  आज मंडल मुक्तानगर के सैक्टर गौसगंज स्थित गुलाब राज दरवार गेस्ट हाउस में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के लोकसभा के संयुक्त सदन में दिये गये बजेट अभिभाषण पर आयोजित की गयी संगोष्ठी में सहभागिता करके पूर्व विधायक विनोद कटियार एवं पूर्व जिला महामंत्री विद्यासागर त्रिपाठी ने संबोधित किया, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक आ.विनोद कटियार ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत काल में प्रवेश किया है जिसमें भारत के स्वर्णिम काल के संकल्प जुड़े हैं हमें आत्म निर्भर भारत का निर्माण करना है,वहीं विद्यासागर त्रिपाठी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा कि वर्तमान मोदी जी की सरकार नें जल जीवन मिशन प्रारम्भ करके 11 करोड़ से अधिक परिवारों यो नल से जल, तीन लाख पचास हजार परिवारों को पक्के मकान एवं प्रधानमंत्री गरीब परिवार योजना से 80 करोड लोगों को फ्री खाद्यान दिया तथा इस योजना को आगे भी बढाने का कार्य किया जिसकी प्रशंसा पूरा विश्व कर रहा है करीब तीन करोड़ किसानो को राहत राशि प्रदान की जा रही है.

ये भी पढ़े-  जन आरोग्य मेला : अलग-अलग रोग से पीड़ित कुल 81 मरीजों का किया गया उपचार

महिला सशक्तीकरण के लिए सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाएं बनाई गयी और क्रियान्वित की जा रही हैं स्वच्छ भारत अभियान से महिलाओं में आत्म विश्वास बढा है,अयोध्या में श्रीराम मन्दिर निर्माण काशी में विश्वनाथ मन्दिर कारीडोर उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में कारीडोर बनाने के साथ देश का नया संसद भवन भी बनकर तैयार हो रहा है रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व सड़क मार्ग रेलवे लाइन मार्ग एयर पोर्ट सुरंगे आदि बनाकर देश की सीमाओं को सुरक्षित किया है तथा आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम आगे बढाये हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीरज पाण्डेप राजेन्द्र अग्रवाल राजू चौहान विनोद निषाद गोविन्द गुप्ता प्रांसू सर्मा अरविन्द अग्रवाल ईस्वर नाथ मिश्रा विनय द्विवेदी प्रदीप सिंह शैलेंद्र सिंह अंशुमान सिंह कृपा पाल बडे पाल आदि बडी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button