प्रयागराज

कांग्रेस सरकार बनी तो नदी, बालू, मिट्टी पर निषादों का होगा हक : प्रमोद तिवारी

वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने नदी अधिकार यात्रा को हरी झंडी दिखाई। कहा कि मां गंगा और यमुना का निषादों से मां-बेटे का रिश्ता है। भाजपा सरकार ने मां और बेटा को अलग करने कार्य किया है।

 

प्रयागराज,अमन यात्रा : कांग्रेस की बहुप्रचारित नदी अधिकार यात्रा का सोमवार दोपहर घूरपुर के बसवार से करीब एक बजे आगाज हुआ। कांग्रेस कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रमोद तिवारी ने संक्षिप्त संबोधन के बाद पार्टी का झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निषाद समुदाय को उनका पुश्तैनी अधिकार दिलाएगी।

प्रमोद तिवारी ने नदी अधिकार यात्रा को हरी झंडी दिखाई

प्रमोद तिवारी ने नदी अधिकार यात्रा की शुरूआत करने के बाद उपस्थित लोगों से कहा कि मां गंगा और यमुना का निषादों से मां-बेटे का रिश्ता है। भाजपा सरकार ने मां और बेटा को अलग करने कार्य किया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के समय लागू कानून को बहाल किया जाएगा और नदी, मिट्टी और बालू पर निषाद समुदाय का हक होगा।

congres nadi adhikar yatra22

पहले दिन करीब तीन सौ लोग नदी अधिकार यात्रा के तहत पदयात्रा में शामिल हुए हैैं। इसमें अरैल, मवैया गांव के निषाद भी शामिल हैंं। सभी लोग यात्रा प्रभारी कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मनोज यादव की अगुवाई में अगले पड़ाव के लिए निकले हैं।

congres nadi adhikar yatra33

विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बना लिया है

विदित हो कि बसवार में चार फरवरी को बालू के अवैध खनन पर प्रशासन ने कार्रवाई की थी। विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बना लिया है। पहले समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोला फिर निषाद पार्टी आगे आई। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुवाई में कांग्रेस ने भी सरकार को निशाने पर ले लिया। प्रियंका गांधी वाड्रा 21 फरवरी रविवार को खुद बसवार गांव आईं थीं। उन्होंने तोड़ी गई नावों की मरम्मत के लिए 23 निषाद परिवारों को 10 लाख रुपये की सहायता प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से दिलवाई ही, नदी अधिकार यात्रा निकाले जाने का भी ऐलान कर दिया।

congres nadi adhikar yatra1

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मीरजापुर में यात्रा में शामिल होने के आसार

कांग्रेस महासचिव ने इस मसले पर सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लडऩे की बात कही है। नदी अधिकार यात्रा 20 मार्च को बलिया के मांझी घाट पर समाप्त होगी। इस दौरान कांग्रेसजन करीब 600 गांवों में लोगों से संवाद करेंगे। यात्रा मीरजापुर, भदोही, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर होते हुए बलिया पहुंचेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मीरजापुर में यात्रा में शामिल होने के आसार हैैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button