कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत,जांच में जुटी पुलिस

रसूलाबाद के भंगापुरवा रंजीतपुर का निवासी था मृतक, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

कानपुर देहात: जनपद के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की मौत हो गई।मृतक की पहचान भंगापुरवा रंजीतपुर गांव निवासी रामभरोसे के 40 वर्षीय पुत्र लाला के रूप में हुई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक लाला वर्तमान में चतुर निवादा में अपनी बहन रजनी देवी पत्नी विनोद टेलर के घर रह रहा था।वह पिछ्ले डेढ़ महीने से रसूलाबाद झींझक मार्ग स्थित एक ढाबे में काम कर रहा था।इससे पहले वह एक गेस्ट हाउस में खाना बनाने का काम करता था।मृतक के भांजे अजय कुमार ने बताया कि उन्हें माती जिला अस्पताल से फोन पर मामा के मौत की सूचना मिली थी।जिसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।रसूलाबाद कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: गजनेर में ट्रक चालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम


 

Related Articles

AD
Back to top button