कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
भीषण गर्मी का प्रकोप: कानपुर नगर के कक्षा 8 तक के स्कूलों में 31 मई तक गर्मी की छुट्टियां घोषित
सभी संबंधित स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कानपुर नगर: वर्तमान ग्रीष्म ऋतु में मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन और चेतावनियों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम का तापमान सामान्य से काफी अधिक बने रहने की संभावना को देखते हुए छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद कानपुर नगर में समस्त शैक्षिक बोर्डों द्वारा संचालित प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 08 तक के सभी विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से दिनांक 31 मई 2026 तक की अवधि के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।
सभी संबंधित स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



