भोगनीपुर पुलिस ने ऑटो से गोमांस तस्करी करने वाले वांछित अभियुक्त को दबोचा

भोगनीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और गोवंश तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो में गोमांस ले जाने और विरोध करने पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बीती 14 मई को शास्त्री नगर (पुखरायां) निवासी अंशु द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालकों के खिलाफ मु0अ0सं0 164/2026 दर्ज किया था, जिसमें विवेचना व साक्ष्य संकलन के आधार पर गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 की बढ़ोतरी की गई थी।
वारदात के बाद से फरार चल रहे ऑटो (UP 77 AT 9578) के मालिक व मुख्य आरोपी आरिफ पुत्र रफीक (निवासी ग्राम हैदरपुर, थाना बरौर) को आज बुधवार को प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह और अमरौधा चौकी प्रभारी अमित पोरवाल की पुलिस टीम ने हांसेमऊ राइस मिल के सामने मेन रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल किया है, जिसके बाद पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।



