उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने वाले वांछित आरोपी को दबोचा

जनपद में महिला व बालिका संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बीती 22 जून को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त इरफान पुत्र बाबू खान (निवासी ग्राम अंगुरी) के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया

भोगनीपुर।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पिता ने 22 जून 2026 को भोगनीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।उन्होंने बताया था कि अंगुरी निवासी इरफान उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।पिता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।विवेचना उपरांत साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।जिसके बाद पुलिस ने पहले नाबालिक किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई।पुलिस टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर मामले में फरार चल रहा आरोपी इरफान को थाना क्षेत्र के बढ़ौली मोड से करीब 50 मीटर आगे पुखरायां की तरफ जाने वाले रास्ते पर दबोच लिया।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को मेडिकल परीक्षण और अन्य कानूनी प्रक्रिया के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button