भोगनीपुर में उपजिलाधिकारी ने सुनीं 76 शिकायतें,तीन का निस्तारण
भोगनीपुर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 76 शिकायतें दर्ज की गईं।जिनमें तीन का निस्तारण मौके पर किया गया

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 76 शिकायतें दर्ज की गईं।जिनमें तीन का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।भोगनीपुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर दूरदराज के गांवों से पहुंचे 76 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।सर्वाधिक शिकायतें राजस्व से संबंधित दर्ज की गईं।उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह व क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही ने संयुक्त रूप से मिलकर शिकायतों को सुना।अधिकारियों ने कुल तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के लिए टीम गठित कर अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी,कर्मचारी समय रहते गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बरदाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी मलासा संजय कन्नौजिया समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



