कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: डेरापुर में जिलाधिकारी कपिल सिंह ने सुनीं जन शिकायतें, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह ने तहसील डेरापुर पहुँचकर फरियादियों की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं।

कानपुर देहात। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह ने तहसील डेरापुर पहुँचकर फरियादियों की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं। इस दौरान विभिन्न गाँवों से आए नागरिकों ने राजस्व, भूमि विवाद, पुलिस, विद्युत, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी फरियादी को खाली हाथ नहीं लौटना चाहिए और शेष प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे पूर्ण संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समाधान करें और फरियादियों के साथ मृदु व्यवहार रखें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन प्रकरणों का मौके पर निस्तारण संभव नहीं हो सका, उनकी स्थलीय जाँच कर शीघ्र कार्यवाही की जाए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पुलिस अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button