कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न 

भोगनीपुर कोतवाली परिसर में सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में संभ्रांत नागरिकों संग पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

Story Highlights
  • शांति व सौहाद्र बनाए रखने की अपील 
  • अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी

पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली परिसर में सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में संभ्रांत नागरिकों संग पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान सभी से गणेश चतुर्थी व बारावफात का पर्व आपसी सौहाद्र के साथ मनाने की अपील की गई।

वहीं पर्व पर कोई नई परंपरा की शुरुआत न करने की हिदायत भी दी गई।क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि पर्व कोई भी हो सभी अमन चैन का पैगाम देते हैं।ऐसे में सभी लोग पर्व को आपसी मेलजोल और भाईचारे के साथ मनाएं।पर्व पर कोई नई परंपरा की शुरुआत न करें।नियम का पालन न करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

कोई भी अराजकतत्व पर्व में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।किसी प्रकार की अफवाह फैलाने या उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर पुलिसकर्मी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button