उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर में स्कूटी सवार युवक की बिगड़ी तबियत,मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुगल रोड पर गौर गांव के पास मंगलवार को एक स्कूटी सवार युवक की अचानक तबियत बिगड़ जाने से मौत हो गई

Story Highlights
  • परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुगल रोड पर गौर गांव के पास मंगलवार को एक स्कूटी सवार युवक की अचानक तबियत बिगड़ जाने से मौत हो गई।मृतक की पहचान औरैया जिले के दिबियापुर क्षेत्र स्थित कहिंजरी गांव निवासी रामेश्वर के 35 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है।वह अपने चचेरे भाई अजय कुमार के साथ हमीरपुर से अपने गांव जा रहा था।घटना मुगल रोड पर गौर गांव के पास हुई जब भोगनीपुर की ओर आते समय अशोक की हालत बिगड़ गई।राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।मृतक के चचेरे भाई अजय कुमार ने बताया कि वे दोनों हमीरपुर में एक निजी कंपनी में काम करते थे।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अशोक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button