उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

मानव संपदा पोर्टल से मिलेगा शिक्षकों-कर्मचारियों को वेतन

पहली जनवरी से शिक्षकों और कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही वेतन मिलेगा। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। जिले के प्रत्येक कार्मिक के पोर्टल पर ई-सर्विस बुक बनाने और प्रमोशन सहित सभी कार्य ऑनलाइन किए जाएंगे।

Story Highlights
  • एक जनवरी से लागू होगी नई व्यवस्था, ऑनलाइन बनेगी ई-सर्विस बुक

राजेश कटियार, कानपुर देहात। पहली जनवरी से शिक्षकों और कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही वेतन मिलेगा। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। जिले के प्रत्येक कार्मिक के पोर्टल पर ई-सर्विस बुक बनाने और प्रमोशन सहित सभी कार्य ऑनलाइन किए जाएंगे। मानव संपदा पोर्टल पर पहले से ही कार्मिकों का सेवा विवरण अपडेट करने, मेरिट आधारित ऑनलाइन तबादला, वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीआर), वेतन आहरण, सेवा पुस्तिका को ऑनलाइन किया जा चुका है। दिसंबर माह का जो वेतन एक जनवरी को देय होगा, वह मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही जारी किया जाएगा। सर्विस बुक को मानव संपदा पोर्टल पर ई-सर्विस बुक के रूप में परिवर्तित करते हुए सभी तरह के अवकाश और एसीपी आदि संबंधी कार्य भी एक जनवरी से मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में डीजीएसई कंचन वर्मा द्वारा मानव सम्पदा के माध्यम से ही कार्मिकों को वेतन, एसीपी, एसीआर व अन्य सेवा संबंधी कार्यों के साथ कार्यमुक्ति और कार्यभार ग्रहण की कार्यवाही सम्पन्न करने संबंधी निर्देश सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने आदेश में स्पष्ट किया है कि माह दिसम्बर 2023 का वेतन जो 1 जनवरी 2024 को देय होगा वह मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही जारी किया जाए।
सर्विस बुक को मानव सम्पदा पोर्टल पर ई-सर्विस बुक के रूप में परिवर्तित करते हुए सभी प्रकार के अवकाश एवं एसीपी आदि अन्य सेवा सम्बन्धी कार्यों का निस्तारण दिनांक 01 जनवरी 2024 से मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही किया जाए। वर्ष 2023-24 की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट (एसीआर) मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन दाखिल की जाएं।स्थानान्तरण की स्थिति में कार्यमुक्त किए जाने एवं कार्यभार ग्रहण करने की कार्यवाही मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही की जाए। बता दें एक जनवरी से सभी विभागों में यह व्यवस्था लागू हो रही है। अगर मानव संपदा पोर्टल पर किसी कर्मचारी का विवरण नहीं होगा तो उसे वेतन नहीं मिलेगा।

Related Articles

AD
Back to top button