कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कसोलर गांव में राशन कोटे की दुकान खुशबू देवी की नाम चयनित, लोगो में हर्ष 

सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कसोलर गांव में कोटे को लेकर लगातार धांधली चल रही थी जिसके चलते राशन कोटा दुकान निलंबित कर दी गई थी वही निलंबन के बाद कोटा आवंटन को लेकर बैठक बुलाई गई और बैठक में ग्राम पंचायत के लोगों को चयन प्रक्रिया के लिए एकत्रित किया गया जिसमें दो बार बैठक हुई लेकिन राशन वितरण की दुकान चयनित नहीं हो पाई.

राहुल कुमार/झींझक। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कसोलर गांव में कोटे को लेकर लगातार धांधली चल रही थी जिसके चलते राशन कोटा दुकान निलंबित कर दी गई थी वही निलंबन के बाद कोटा आवंटन को लेकर बैठक बुलाई गई और बैठक में ग्राम पंचायत के लोगों को चयन प्रक्रिया के लिए एकत्रित किया गया जिसमें दो बार बैठक हुई लेकिन राशन वितरण की दुकान चयनित नहीं हो पाई वही आज ग्रामीणों की बैठक फिर से बुलाई गई और राशन कोटे की दुकान को चयनित कर खुशबू देवी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

kota1

दरअसल आपको बता दें कि सिकंदरा तहसील क्षेत्र के  कसोलर गांव में सरकारी खाद्यान्न की दुकान कई महीनों से निलंबित चल रही थी जिसको लेकर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव मनोज कनौजिया के द्वारा आज दुकान का नियमानुसार चयन प्रक्रिया शुरू की गई जिसमें सभी ग्रामीणों की राय लेते हुए दुकान का चयन हुआ और खुशबू देवी को कोटेदार के रूप में ग्रामीणों ने चयन किया वही खुशबू देवी ने सभी ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह समय पर राशन वितरित कर ग्रामीणों के साथ किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं देगी वहीं उन्होंने आगे कहा कि पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ राशन प्रक्रिया को समय समय पर पूरा किया जाएगा और ईमानदारी के साथ राशन वितरण किया जाएगा इस मौके पर ग्राम प्रधान पिंटू कटियार सहित सचिव मनोज कनौजिया सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button