कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर : 133 शिकायतों में मात्र छः का निस्तारण

भोगनीपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम फाइनेंस,क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी ने मिल जुलकर फरियादियों को सुना। इस अवसर पर कुल प्राप्त 133 शिकायतों में से मात्र छः का निस्तारण मौके पर किया गया।

Story Highlights
  • संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम फाइनेंस,क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी ने मिल जुलकर फरियादियों को सुना।
  • उपजिलाधिकारी राजकुमार चौधरी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान के अवसर पर आई शिकायतों का अधिकारी,कर्मचारी मौके पर जाकर समय से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम फाइनेंस,क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी ने मिल जुलकर फरियादियों को सुना। इस अवसर पर कुल प्राप्त 133 शिकायतों में से मात्र छः का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण,समयबद्ध निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों,कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।शनिवार को भोगनीपुर तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

AD 1
विज्ञापन

इस अवसर पर फरियादियों द्वारा अलग अलग विभाग के लिए कुल 133 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए।एडीएम फाइनेंस केशवनाथ गुप्ता,उपजिलाधिकारी राजकुमार चौधरी व क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने मिलजुलकर शिकायतों को सुना।इस दौरान प्राप्त कुल 133 शिकायतों में से छः का निस्तारण मौके पर किया गया तथा शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों,कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी राजकुमार चौधरी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान के अवसर पर आई शिकायतों का अधिकारी,कर्मचारी मौके पर जाकर समय से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

FB IMG 1698899173016
विज्ञापन

इसमें हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।इस मौके पर तहसीलदार सुनील कुमार,नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी,खंड विकास अधिकारी अमरौधा हरगोविंद गुप्ता,खंड विकास अधिकारी मलासा कुमारी संजू सिंह,एडीओ आईएसबी मूलचंद्र,ई ओ पुखरायां अजय कुमार,अवर अभियंता रामरूप बिंद,खंड शिक्षा अधिकारी अमरौधा आनंद भूषण,खंड शिक्षा अधिकारी मलासा संजय गुप्ता,चिकित्साधीक्षक अनूप सचान,पूर्ति निरीक्षक गौरव राजपूत,एस आई सुरजीत सिंह, एस आई अजय राज शर्मा,एस आई रंजीत सिंह,एस आई महेश, एस आई सुशील त्रिपाठी सहित तहसील के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button