भोजपुरी

भोजपुरी : पवन सिंह के नए सॉन्ग ‘यार 75’ की धूम, मिले 42 लाख से ज्यादा व्यूज

इस सॉन्ग के व्यूज से पता चलता है कि इसे कितना पसंद किया जा रहा है.

‘यार 75’ सॉन्ग ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर 9 अक्टूबर को लॉन्च हुआ. इसे अबतक साढ़े लगभग 42 लाख से ज्यादा बार यानी 4,295,005 देखा जा चुका है. इस गाने को पवन सिंह ने गाया है. इसके बोल आशुतोष देहाती ने लिखा है जबकि इसका म्यूजिक आदित्य देव, आजाद सिंह और सजन मिश्रा ने दिया है. इस वीडियो को शाइनिंग फिल्म्स ने प्रिजेंट किया है.

यहां देखिए पवन सिंह का नया सॉन्ग-


इस भोजपुरी गाने के बोल से लगता है कि इसके जरिए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर निशाना साधा गया है. गाने में एक लड़की के सक्सेस पाने के लिए लड़के का इस्तेमाल करने और सक्सेस मिलने के बाद उस पर झूठे आरोप लगाकर छोड़ने का जिक्र है. इस तरह के आरोप पवन सिंह और उनके समर्थकों ने अक्षरा पर वास्तविक तौर पर लगाए थे.

अक्षरा सिंह ने लगाए थे ये आरोप
दरअसल, बीते साल अक्षरा सिंह ने पवन सिंह और उनके घर के 5 सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. अक्षरा ने उनपर जान से मारने, धमकी देने और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था. उन्होंने पवन सिंह पर प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था. इसके बाद पवन सिंह और उनके समर्थकों ने इस गाने की तरह ही बदनमान करने के आरोप लगाए थे.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button