कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मंगलपुर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

साक्ष्यों और बयानों के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।

मंगलपुर, कानपुर देहात। जनपद में महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था मामला?

बीती 1 अप्रैल 2026 को एक महिला ने थाना मंगलपुर में तहरीर दी थी कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री 30 मार्च को खेत में बकरियां चराने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद किया और माननीय न्यायालय के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए। साक्ष्यों और बयानों के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।

अभियुक्त की गिरफ्तारी:

मंगलपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना में प्रकाश में आए अभियुक्त बबलू राजा पुत्र जयराम, उम्र 19 वर्ष, निवासी लालानगर पैलावर (थाना राजपुर) को मंगलवार को हवासपुर चौराहे के पास से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

पुलिस टीम:

गिरफ्तारी करने वाली टीम में संदलपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय दत्त वर्मा और हेड कांस्टेबल बृजराज मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button