उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में रुक रुक कर हो रही लगातार बारिश से जनजीवन असामान्य
कानपुर देहात में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही रिमझिम बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।बेमौसम बरसात और तेज हवाओं के चलते बरौर क्षेत्र में खड़ी ज्वार,बाजरा,धान समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है

- फसलों को भारी नुकसान
- किसान परेशान,प्रशासन मौन
पुखरायां।कानपुर देहात में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही रिमझिम बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।बेमौसम बरसात और तेज हवाओं के चलते बरौर क्षेत्र में खड़ी ज्वार,बाजरा,धान समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है।यह बेमौसम बरसात रविवार से शुरू हुई थी।बूंदाबांदी के साथ चल रही तेज हवाओं ने खेतों में खड़ी और कटी दोनों तरह की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।सैकड़ों बीघा फसलें पानी में भीगने के कारण खराब हो रहीं हैं।बारिश के कारण किसानों ने फसलों की कटाई रोक दी है। किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ झलक रही हैं।उनका कहना है कि मौसम साफ होने के बाद ही कटाई का काम दोबारा शुरू हो पायेगा।लगातार बारिश के चलते खेत में बिछी फसलें किसानों के लिए नुकसान का कारण बन रही हैं।



