मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : सिंधिया के असर वाली 20 सीटों में से भाजपा 14 पर आगे, कांग्रेस को 6 पर बढ़त

ग्वालियर-चंबल की 16 सीटों पर भी 6 सिंधिया समर्थक प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। ये सीटें हैं- मुरैना, दिमनी, अंबाह, जौरा, करैरा और मेहगांव। इनमें दो मंत्री भी शामिल हैं। यह हैं- ओपीएस भदौरिया, गिर्राज सिंह।

राज्यवर्धन को मजबूत बढ़त
सबसे ज्यादा लीड शिवराज सरकार में मंत्री और बदनावर से उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव की है। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार कमल सिंह पटेल से 8334 वोट ज्यादा मिलते दिख रहे हैं। पहले राउंड में लीड लेने में दूसरे नंबर पर सांवेर से तुलसी सिलावट हैं, वे कांग्रेस के प्रेमचंद गुडडू से 5668 वोट आगे चल रहे हैं।

सिंधिया समर्थक प्रत्याशी, जो अभी आगे चल रहे हैं

  1. राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, बदनावर
  2. तुलसी सिलावट, सांवेर
  3. डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांची
  4. इमरती देवी, डबरा
  5. प्रद्युम्न सिंह तोमर, ग्वालियर
  6. मुन्नालाल गोयल, ग्वालियर पूर्व
  7. गोविंद सिंह राजपूत, सुरखी
  8. रणवीर जाटव, गोहद
  9. महेंद्र सिंह सिसौदिया, बमोरी
  10. जजपाल सिंह जज्जी, अशोकनगर
  11. बिजेंद्र सिंह यादव, मुंगावली
  12. मनोज चौधरी, हाटपिपल्या
  13. सुरेश धाकड़, पोहरी
  14. रक्षा सिरोनिया, भांडेर

सिंधिया समर्थक प्रत्याशी, जो अभी पीछे चल रहे हैं

  1. रघुराजसिंह कंसाना, मुरैना
  2. गिर्राज सिंह दंडोतिया, दिमनी
  3. कमलेश जाटव, अंबाह
  4. सूबेदार सिंह, जौरा
  5. जसवंत सिंह जाटव, करैरा
  6. ओपीएस भदौरिया, मेहगांव

ग्वालियर-चंबल की 16 में भी सिंधिया के 6 समर्थक पीछे

ग्वालियर-चंबल की 16 सीटों पर भी 6 सिंधिया समर्थक प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। ये सीटें हैं- मुरैना, दिमनी, अंबाह, जौरा, करैरा और मेहगांव। इनमें दो मंत्री भी शामिल हैं। यह हैं- ओपीएस भदौरिया, गिर्राज सिंह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button