कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महा- जनसंपर्क अभियान के तहत मंडल महामंत्री ने लोगों से जनसंपर्क किया 

बरौर कस्बे में महा जनसंपर्क अभियान के तहत मंडल महामंत्री ने लोगों से जनसंपर्क कर उन्हें केंद्र की भाजपा सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। शनिवार को बरौर कस्बे में महा जनसंपर्क अभियान के तहत मंडल महामंत्री ने लोगों से जनसंपर्क कर उन्हें केंद्र की भाजपा सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।इस दौरान उन्होंने लोगों को मिस्ड काल के माध्यम से पार्टी से जोड़ते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करने की अपील की।

SUNIT AD
विज्ञापन

केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बरौर मंडल प्रभारी दीपक सेन ने लोगों से कहा कि नौ साल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा बहुत सारे मुख्य फैसले लिए गए।इन मुख्य फैसलों में उन्होंने कोविड 19 के दौरान देश भर में मुफ्त हुए वैक्सिनेशन,डिजिटल क्रांति,तमाम परिवारों को पक्का मकान,खुले में शौच से निजात के लिए किए गए तमाम प्रयास,उज्जवला योजना,घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई पाइप लाइन,मुफ्त राशन ,आयुष्मान योजना,जन औषधि केंदों की शुरुआत आदि का विस्तार से जिक्र किया।इस मौके पर शिवप्रसाद मिश्रा भी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button