कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महिला ने दर्ज कराई पुत्र के गुमशुदा होने की रिपोर्ट

बरौर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अंगदपुर गांव निवासिनी एक महिला ने शुक्रवार को बीते 24 जून की देर शाम को अपने पुत्र के विषय में घर से किसी बात से नाराज़ होकर कहीं चले जाने के संबंध में बरौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

पुखरायां,अमन यात्रा । बरौर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अंगदपुर गांव निवासिनी एक महिला ने शुक्रवार को बीते 24 जून की देर शाम को अपने पुत्र के विषय में घर से किसी बात से नाराज़ होकर कहीं चले जाने के संबंध में बरौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
अंगदपुर गां व निवासिनी मनोज दीक्षित की पत्नी किरन दीक्षित ने शुक्रवार को बरौर थाने में पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पुत्र अभिषेक दीक्षित बीती 24 जून की रात्रि लगभग 8 बजे पिता द्वारा किसी बात से डांट दिए जाने के पश्चात घर से नाराज़ होकर कहीं चला गया है काफी खोजबीन के पश्चात भी अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है.
प्रार्थना पत्र में उसके द्वारा पुलिस से जल्द ही बरामदगी की गुहार लगाई गई है।इस बाबत थाना इंचार्ज शिवशंकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गईं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button