महिला सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन के मिशन शक्ति- 5 के अंतर्गत कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ “शक्ति संवाद” कार्यक्रम
जिलाधिकारी ने योजनाओं के लाभार्थियों और बच्चों से संवाद कर बच्चों को सफलता के टिप्स देकर पढ़ाई के प्रति किया प्रेरित

- "शक्ति संवाद" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना( कोविड व सामान्य) मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
- निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों और बच्चों के साथ जिलाधिकारी ने किया संवाद
- बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र व समाज के निर्माण में योगदान दें, पढ़ाई के प्रति कोई भी लापरवाही न करें, एक अच्छी शिक्षा ही व्यक्ति को बुलंदियों पर पहुंचा सकती है- जिलाधिकारी
- महिलाएं/ बालिकाएं किसी भी स्थिति में पुरुषों से कम नहीं है, देश के सर्वोच्च पदों पर पहुंचकर राष्ट्र व समाज में योगदान दे रही हैं
- अभिभावक गण अपनी सोच बदलें,लड़की और लड़की के प्रति भेदभाव ना करें समानता का दर्जा देकर उन्हें आगे बढ़ने के प्रति प्रोत्साहित करें-जिलाधिकारी
कानपुर देहात: आज कलेक्ट्रेट के मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में महिला सुरक्षा सम्मान स्वालंबन के दृष्टिगत मिशन शक्ति -5 कार्यक्रम के अंतर्गत “शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । शक्ति संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अधिकारी ने निराश्रित महिला पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, (कॉविड व सामान्य) के लाभार्थियों और बच्चों से संवाद किया।
इस संवाद कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें जिलाधिकारी ने बच्चों से पढ़ाई क्यों जरूरी है,पढ़ लिख कर क्या करोगे, पढ़ लिख कर लोग समाज में कैसे अपना योगदान देते हैं, शिक्षा का क्या प्रभाव है सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बच्चों से सवाल जवाब किया और ईमानदारी से मेहनत कर पढ़ाई करने के प्रति प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने प्रेरित करते हुए कहा कि एक अच्छी शिक्षा ही बच्चों के उज्जवल भविष्य और स्वावलंबी बनने में सहायक होती है। कहा आज जो आप यहां पर आकर देख रहे हैं यह सब शिक्षा के बदौलत ही है ।
कहा आप सब लक्ष्य के साथ ईमानदारी से मेहनत करें जो आपके अध्यापक गण विद्यालय में बता रहे हैं पढ़ा रहे हैं उसको ध्यान से सुने और अपने जीवन में अमल करें पढ़ाई से कभी भी कोताही ना करें लक्ष्य को ध्यान में रखकर यदि आप मेहनत करेंगे तो अवश्य ही सफल होकर और देश और समाज के निर्माण में योगदान दे सकेंगे। कहा मोबाइल का प्रयोग कम करें किताबों पर ध्यान दें। कहा की अच्छी शिक्षा ग्रहण कर आज महिलाएं अच्छे से अच्छे पद पर पहुंच रही हैं देश और समाज के निर्माण में योगदान दे रही हैं यह शिक्षा के बदौलत ही है । कहा महिलाएं किसी भी स्थिति में पुरुषों से कम नहीं है वह अपने को कभी भी कम ना समझे और अपने पूरे शक्ति के साथ आगे बढ़ने के लिए कार्य करें।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अभिभावक गणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें शिक्षा के प्रति कभी भी लापरवाही ना बरतें एक अच्छी शिक्षा ही राष्ट्र और समाज के निर्माण में योगदान दे सकती है समानता का दर्जा देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करें । कहा लड़के और लड़की के प्रति भेदभाव ना करें भ्रम दूर करें अपनी सोंच बदलें उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करें। कहा महिलाएं आज बड़े-बड़े पदों पर पहुंच कर देश के विकास में सहयोग कर रही हैं अच्छी शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है सभी बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य उज्जवल करें राष्ट्र और समाज के निर्माण में अपना योगदान दें यही हमारी शुभकामनाएं हैं ।
मुख्य विकास अधिकारी श्री लक्ष्मी एन ने कहा कि सभी बच्चे अच्छी शिक्षा लें शिक्षा के प्रति कोई भी लापरवाही ना करें ध्यान लगाकर पढ़ें जो सपने देखे हैं उसको साकार करें । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री लक्ष्मी एन जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में शक्ति संवाद में प्रतिभाग किए हुए बच्चे और योजनाओं के बड़ी संख्या लाभार्थी मौजूद रहे।



