कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश हेतु गुरुवार शाम बरौर कस्बे में हमराहियों संग कस्बा गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।इस अवसर पर दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों की जांच पड़ताल की गई वहीं कस्बे में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की बात कही गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। थाना प्रभारी ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश हेतु गुरुवार शाम बरौर कस्बे में हमराहियों संग कस्बा गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।इस अवसर पर दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों की जांच पड़ताल की गई वहीं कस्बे में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की बात कही गई। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बरौर कस्बे में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य हेतु गुरुवार शाम हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।

इस दौरान उन्होंने रास्ते से गुजरने वाले संदिग्धों से पूंछतांछ की तथा दोपहिया व चार पहिया वाहनों को रोककर वाहन स्वामियों से उनके कागजात जांचे तथा बगैर हेलमेट पहने वाहन चालकों को कड़ी हिदायत देते हुए उन्हें सुरक्षा की दृष्टिकोण से हेलमेट पहनने को कहा गया।मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखने में पुलिस की मदद करें।इस दौरान अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर उपद्रव करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें ताकि उसके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा सके।कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करेगी।इस मौके पर एस आई अनिलेश कुमार,एस आई गुरेंद्र प्रताप सिंह,एस आई अखिलेश कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button