मां गुमता रज्जन आश्रम में माता पिता की स्मृति में सम्मान समारोह आयोजित
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर स्थित मां गुमता रज्जन आश्रम में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर रामअवतार यादव की अगुवाई में माता पिता की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

- मनीषियों,बुजुर्गों,मेधावियों का किया गया सम्मान
- सांसद नारायणदास अहिरवार, जिलाध्यक्ष रहे मौजूद
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर स्थित मां गुमता रज्जन आश्रम में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर रामअवतार यादव की अगुवाई में माता पिता की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बुजुर्गों,मनीषियों व मेधावियों का सम्मान किया गया तथा मौजूद लोगों को संबोधित भी किया गया।गुरुवार को तहसील क्षेत्र के देवीपुर स्थित मां गुमता रज्जन आश्रम में माता पिता की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अगुवाई समाजवादी पार्टी कानपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर रामअवतार ने की।कार्यक्रम में जालौन गरौठा लोकसभा से चुने गए सांसद नारायणदास अहिरवार,जिलाअध्यक्ष अरुण कुमार,बबलू राजा,समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु यादव,हाजी फैजान खान,रुबीना खातून,यादव महासभा के लाल बहादुर इत्यादि ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।कार्यक्रम के दौरान मनीषियों,बुजुर्गों का अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया।वही मेधावियों का भी सम्मान किया गया।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सांसद नारायणदास अहिरवार ने कहा कि माता पिता की सेवा जीवन में सर्वोपरि है।इससे बढ़कर जीवन में कुछ भी नहीं है।इसलिए हम सभी को अपने माता पिता की सेवा अवश्य करनी चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए।वहीं इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा,पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु,इंजीनियर रामअवतार यादव, रुबीना खातून ने भी माता पिता के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया।इस मौके पर मंशाराम,राजेंद्र यादव,पुष्पेंद्र सचान,जितेंद्र यादव,सतीश यादव,स्वामी योग प्रसाद,स्वामी शिवानंद,चरन सिंह यादव,कल्लू यादव,उमाशंकर,पंकज प्रेमी, करन सिंह,सोनेलाल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



