उत्तरप्रदेश

मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 वर्ष की उम्र में निधन, दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

बसपा अध्यक्ष मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा.

बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से एक संदेश जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय प्रभु दयाल ने 95 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली है. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दयाल के निधन पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा शीर्ष नेतृत्व की ओर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतृप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें.

सीएम योगी ने जताया दुख
मायावती के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. योगी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी के पिता श्री प्रभु दयाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं मायावती जी तथा शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें.”

वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “मायावती जी के पिता जी के देहावसान पर भावभीनी श्रद्धांजलि!”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मायावती जी के पिताजी श्री प्रभुदयाल जी के निधन का दुखद समाचार मिला. ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति दें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button