कलाकार

मालदीव की खूबसूरत वादियों में इस अंदाज़ में दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, कहा- ‘मेरे दिल का एक टुकड़ा यहां बसता है’

सोनाक्षी के अलावा इन दिनों कई और बॉलीवुड सितारे मालदीव की खूबसूरत वादियों में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं. हाल ही में रकुल प्रीत सिंह और समांथा ने भी मालदीव के बीच से अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

नीले समंदर के बीच आसमान को निहारती रेड आउटफिट में सोनाक्षी सिन्हा काफी अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “जब भी मैं मालदीव को छोड़ती हूं तो मेरे दिल का एक टुकड़ा यहां रह जाता है, जब तक कि हम दोबारा वापस न मिल जाएं.”

 

 

बता दें कि सोनाक्षी कई दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर मालदीव की अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर कर रही हैं.  इनमें से एक में वह एक शिप पर बैठकर सनसेट को निहारती हुई नजर आईं. इस तस्वीर को शेयर करने के साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘आप मेरा विश्वास करेंगे, अगर मैं कहूं कि इस फोटो में कोई फिल्टर नहीं है.’ इस तस्वीर में सोनाक्षी काफी खूबसूरत नजर आ रही है. लोगों ने उनके लुक की काफी तारीफ  भी की.

बता दें कि सोनाक्षी के अलावा इन दिनों कई और बॉलीवुड सितारें मालदीव की खूबसूरत वादियों में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं. हाल ही में रकुल प्रीत सिंह और समांथा ने भी मालदीव के बीच से अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button