कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मिलेनियम पब्लिक इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व,बलिदानियों को किया गया नमन

पुखरायां कस्बे के मिलेनियम पब्लिक इंटर कॉलेज में रविवार को 76 वॉ गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।झंडारोहण इंजीनियर राकेश कुमार सचान ने किया।

पुखरायां। पुखरायां कस्बे के मिलेनियम पब्लिक इंटर कॉलेज में रविवार को 76 वॉ गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।झंडारोहण इंजीनियर राकेश कुमार सचान ने किया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों,छात्र छात्राओं ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने नाटक,गीत,देशभक्त गीत इत्यादि कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मोह लिया।गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डालते हुए निदेशक इंजीनियर राकेश कुमार सचान ने कहा कि हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों तथा बलिदानियों को कभी नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।यह दिन इसलिए विशेष महत्व रखता है कि 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में संविधान लागू हुआ था।भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

PHOTO 16 1 3

यहां पर गरीब अमीर सभी को समानता का अधिकार है।इस अवसर पर उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।इस मौके पर प्रिंसिपल इंजीनियर प्रतीक सचान,शिक्षक आकाश शर्मा,शशिपाल सचान,रश्मि दीक्षित,रश्मि सचान,अनिल गुप्ता,विकास सरकार आदि मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button