उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

बड़ी खबर, यूपी में 39 वित्त एवं लेखा सेवा अधिकारियों के तबादले, कानपुर देहात समेत कई जिलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर निदेशालय कोषागार, उत्तर प्रदेश ने वित्त एवं लेखा सेवा समूह ‘ख’ (ग्रेड पे 5400) के 39 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। निदेशक विजय कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं

Story Highlights
  • कोषागार निदेशालय का आदेश जारी, जिला पंचायतों, शिक्षा विभाग, कोषागार और विभिन्न विभागों में नई तैनाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर निदेशालय कोषागार, उत्तर प्रदेश ने वित्त एवं लेखा सेवा समूह ‘ख’ (ग्रेड पे 5400) के 39 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। निदेशक विजय कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानांतरण सूची में शामिल प्रमुख अधिकारी एवं उनकी नई तैनाती इस प्रकार है:

1. विनय कुमार प्रजापति – वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा कौशाम्बी से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, गाजीपुर।
2. सीमा सिंह – सहायक निदेशक, वित्तीय प्रबंध प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान लखनऊ से प्रमुख अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, लखनऊ।
3. हरिकेश बहादुर – वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा लखीमपुर खीरी से वित्तीय परामर्शदाता, जिला पंचायत कानपुर देहात।
4. अंकिता मिश्रा – वित्त एवं लेखाधिकारी, मानवाधिकार आयोग लखनऊ से वित्तीय परामर्शदाता, जिला पंचायत प्रतापगढ़।
5. कृतिका सिंह – वित्त एवं लेखाधिकारी, छत्रपति शाहूजी महाराज प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ से राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा।
6. राजुल कुमार उपाध्याय – वित्त एवं लेखाधिकारी, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ से कोषाधिकारी, लखनऊ कलेक्ट्रेट।
7. मोहित – वित्तीय परामर्शदाता, जिला पंचायत प्रतापगढ़ से वित्तीय परामर्शदाता, जिला पंचायत रायबरेली।
8. विजय कृष्ण – वित्तीय परामर्शदाता, जिला पंचायत रायबरेली से वित्त एवं लेखाधिकारी, उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज।
9. अजय आनन्द – संयुक्त निदेशक कृषि कार्यालय से वित्तीय परामर्शदाता, जिला पंचायत रायबरेली।
10. आशीष – वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा बागपत से बेसिक शिक्षा बुलंदशहर।
11. संध्या कुमारी – वित्तीय परामर्शदाता, जिला पंचायत मऊ से वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा आजमगढ़।
12. चन्दू चन्द्रशेखरन – जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय गाजीपुर से सम्भागीय लेखाधिकारी (खाद्य), गोरखपुर।
13. आशुतोष त्रिपाठी – वित्तीय परामर्शदाता, जिला पंचायत कानपुर देहात से सहायक निबंधक, फर्म्स सोसायटीज एवं चिट्स, विन्ध्याचल मंडल।
14. पंकज कुमार सिंह – सम्भागीय लेखाधिकारी (खाद्य), अलीगढ़ से सहायक निबंधक, बरेली मंडल।
15. नीरज उर्फ यादवेन्द्र पाठक – सहायक निबंधक, बरेली से सहायक निबंधक, सहारनपुर मंडल।
16. मनीष वर्मा – राज्य कर्मचारी बीमा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, कानपुर नगर से आईएफएमएस, लखनऊ।
17. शशिकला वर्मा – आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन लखनऊ से महानिरीक्षक कारागार कार्यालय, लखनऊ।
18. जेनिथ हर्ष – जिला पंचायत बदायूं से सहायक निबंधक, बस्ती मंडल।
19. श्वेता सिंह – अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग लखनऊ से वित्तीय परामर्शदाता, जिला पंचायत बाराबंकी।
20. विनय तिवारी – कोषाधिकारी आगरा से वित्तीय परामर्शदाता, जिला पंचायत मैनपुरी।
21. प्रांजल नागवंशी – कोषाधिकारी कानपुर नगर से वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा झांसी।
22. राहुल सिंह – कोषाधिकारी लखनऊ कलेक्ट्रेट से महानिरीक्षक स्टाम्प एवं पंजीयन कार्यालय, लखनऊ।
23. शबिस्तां इतरत – कोषाधिकारी सिविल लाइंस प्रयागराज से उच्च शिक्षा निदेशालय, लखनऊ।
24. जयश्री सिंह – कोषाधिकारी कानपुर नगर से वित्त एवं लेखाधिकारी, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर।
25. शिवानी शर्मा – वित्तीय परामर्शदाता, जिला पंचायत सहारनपुर से वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा मुजफ्फरनगर।
26. विनय कुमार गौरव – बेसिक शिक्षा कुशीनगर से बेसिक शिक्षा बस्ती (स्वयं के अनुरोध पर)।
27. विपिन कुमार त्रिवेदी – मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय देवरिया से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय मेरठ (स्वयं के अनुरोध पर)।
28. रीता आर्य – बेसिक शिक्षा कौशाम्बी से बेसिक शिक्षा हापुड़ (स्वयं के अनुरोध पर)।
29. आरती सिंह – जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय इटावा से वित्तीय परामर्शदाता, जिला पंचायत झांसी।
30. प्रशान्त कुमार – मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय मथुरा से सहायक निबंधक, अलीगढ़ मंडल।
31. विकास – बेसिक शिक्षा से संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कार्यालय, बरेली।
32. नरेश लाल सारस्वत – सम्बद्ध कोषागार निदेशालय से वित्तीय प्रबंध प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, लखनऊ।
33. प्रदीप कुमार – सम्बद्ध कोषागार निदेशालय लखनऊ से लघु सिंचाई विभाग, लखनऊ।
34. लवी मिश्रा – खेल निदेशालय लखनऊ से आईएफएमएस, लखनऊ।
35. अमित कुमार सिंह – जिला पंचायत बाराबंकी से स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ।
36. अजीत सिंह – सम्भागीय लेखाधिकारी (खाद्य), मिर्जापुर से सहायक निबंधक, चित्रकूट धाम मंडल, बांदा।
37. नीरज कुमार द्विवेदी – बेसिक शिक्षा मऊ से सहायक निबंधक, देवीपाटन मंडल, गोंडा।
38. शिवेन्द्र कुमार पाण्डेय – सहायक निबंधक, सहारनपुर मंडल से वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा मऊ।
39. जितेन्द्र कुमार राय – कोषाधिकारी, लखनऊ कलेक्ट्रेट से वित्त एवं लेखाधिकारी, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय, लखनऊ।

Related Articles

AD
Back to top button