मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस को सफलता, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
'मिशन शक्ति 5.0 अभियान' के तहत महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में कानपुर देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रसूलाबाद पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है

- रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत किया आरोपी को गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की तैयारी
कानपुर देहात (रसूलबाद)। ‘मिशन शक्ति 5.0 अभियान’ के तहत महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में कानपुर देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रसूलाबाद पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दिनांक 02.10.2025 को दी गई तहरीर के आधार पर थाना रसूलाबाद में मु0अ0सं0 0432/2025 धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अजय कुमार पुत्र गंगू बाज निवासी ग्राम तरौली, थाना रसूलाबाद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की बढ़ोतरी करते हुए अन्य धाराओं का लोप किया गया। थाना रसूलाबाद पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त अजय कुमार (उम्र करीब 19 वर्ष) को दिनांक 15.10.2025 को शाम 5 बजे तरौली बम्बी रसूलाबाद विषधन मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
अपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्त अजय कुमार पुत्र गंगू बाज पर मु0अ0सं0 0432/2025 धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत थाना रसूलाबाद में मामला दर्ज है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) ने महिला संबंधी अपराधों के प्रति पुलिस की तत्परता दोहराते हुए कहा कि ‘मिशन शक्ति’ के तहत ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



