कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में पति से फोन पर कहासुनी के बाद पत्नी ने की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस जांच में जुटीसूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

Story Highlights
  • कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नौहा नौगांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
  • मृतका की पहचान रामनरेश की पुत्री 19 वर्षीय मुस्कान के रूप में हुई।
  • मुस्कान का विवाह मार्च 2025 में बदायूं के विक्की से हुआ था।
  • आत्महत्या का कारण देर रात पति से फोन पर हुई कहासुनी को माना जा रहा है।
  • पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा; फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नौहा नौगांव में बुधवार देर रात एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। मृतका की पहचान रामनरेश की 19 वर्षीय पुत्री मुस्कान के रूप में हुई है।मुस्कान का विवाह मार्च 2025 को बदायूं जनपद के भदरौल निवासी रामस्वरूप के पुत्र विक्की से कानपुर नगर के ककवन स्थित हनुमान मंदिर में हुआ था।

20 सितंबर को मुस्कान अपने मायके नौहा नौगांव आई थी।बुधवार देर रात उसने अपने कमरे के अंदर जंगले में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली।मृतका की मां चंद्रावती ने बताया कि बुधवार देर रात मुस्कान की फोन पर अपने पति विक्की से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते मुस्कान ने यह कदम उठाया।घटना की सूचना पिता रामनरेश ने तत्काल पुलिस को दी।सूचना मिलते ही बिरहुन चौकी प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी रसूलाबाद को भी दी गई।

तहसीलदार संतोष कुमार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मुस्कान अपनी बहनों में सबसे छोटी थी।घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।मां चंद्रावती,भाई गोरेलाल,संतराम,सुशील और अजीत का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button