कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस ने छेड़ा जागरूकता अभियान, सैकड़ों महिलाओं को दी कानूनी जानकारी

कानपुर देहात पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम।

कानपुर देहात: महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आज दिनांक 12.11.2025 को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत एक बृहद जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत, जनपदीय थाना पुलिस ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा योजनाओं, कानूनी अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों से अवगत कराया। इस दौरान, 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) और 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त, महिलाओं को UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने के बारे में बताया गया। उन्हें सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों, जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग और फर्जी खातों से बचाव के लिए सावधान रहने के टिप्स भी साझा किए गए। कानूनी अधिकारों के अंतर्गत POCSO एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा साइबर क्राइम से संबंधित आईटी एक्ट की भी जानकारी दी गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना तथा अपराधों से बचाव के उपायों से अवगत कराना है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button