उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पूर्व प्रधान विनोद बौद्ध की माताजी के निधन पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे जीतेन्द्र संखवार

आज बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज जीतेन्द्र संखवार ने जनपद कानपुर देहात की विधानसभा अकबरपुर रनिया क्षेत्र के अंतर्गत शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।

कानपुर देहात: आज बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज जीतेन्द्र संखवार ने जनपद कानपुर देहात की विधानसभा अकबरपुर रनिया क्षेत्र के अंतर्गत शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।

कोरवा खुर्द, रसूलपुर निवासी मिशनरी साथी और पूर्व प्रधान विनोद बौद्ध तथा अजीत बौद्ध की माता जी का हाल ही में निधन हो गया था। यह दुखद सूचना मिलते ही जीतेन्द्र संखवार गांव पहुंचे और दुखी परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का ढांढस बंधाया।

इस दौरान उनके साथ आशीष अम्बेडकर, शिवम गौतम, धर्मेंद्र संखवार, विवेक गौतम, और दिलीप संखवार एडवोकेट भी उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button