कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: शिवली में पुआल काटते समय ट्रैक्टर में लगी आग,शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

फायर कर्मियों ने आग पर पाया काबू

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के रबिंद्रपुरम गांव में पुआल काटते समय एक ट्रैक्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।हादसे में ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो गया।

हादसा मंगलवार रात रविंद्रपुरम गांव निवासी नाहर सिंह के पावर ट्रैक्टर के साथ हुआ। पुआल काटने के दौरान ट्रैक्टर गर्म हो गया।जिससे उसकी वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ और उसमें आग लग गई।आग लगने के बाद ग्रामीणों ने उसे बुझाने का प्रयास किया।परन्तु सफल नहीं हो सके।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।ट्रैक्टर के जल जाने से ट्रैक्टर मालिक नाहर सिंह को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Related Articles

AD
Back to top button