बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के पांचवें दिन छात्र छात्राओं ने दिखाए दम खम
कबड्डी में छात्रों ने तथा खो खो में छात्राओं ने मारी बाजी, निदेशक व प्रधानाचार्य ने दी बधाई

पुखरायां। पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के पांचवें दिन बुधवार को खो खो,कबड्डी इत्यादि प्रतियोगियों का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के दौरान छात्र छात्राओं ने अपने अपने हुनर दिखाए।7 नवंबर को शुरू हुई इस प्रतियोगिता का निदेशक रवि सचान ने शुभारम्भ किया।
उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अपने संबोधन में कहा कि खेलों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है,जिससे उनका सर्वांगीण विकास होता है और वे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा पाते हैं।कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा 8A, 8D, 9C,9B,7A तथा 7B के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।वहीं खो खो प्रतियोगिता में 8A तथा 7A की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।9B तथा 9C के मध्य हुई प्रतियोगिता में 9B के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।8A और 8D के मध्य हुई कबड्डी प्रतियोगिता में 8A के छात्रों ने बाजी मारी।
वहीं 8A व 7A के मध्य हुई खो खो प्रतियोगिता में 7A की छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन कर अपनी जीत दर्ज कराई।खेलों के आयोजन एवं प्रशिक्षण में पीटीआई जगरूप सिंह व रुचि सिंह का सराहनीय योगदान रहा।इस अवसर पर विद्यालय निदेशक रवि सचान एवं प्रधानाचार्य अजीत त्रिवेदी ने विजेता टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर समस्त शिक्षक शिक्षकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



