कानपुर देहात में रक्तरंजित अवस्था में मिला युवक का शव,परिजनों ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहाल अमरौधा कस्बे में बीती रविवार सुबह एक युवक का रक्तरंजित शव पाए जाने के मामले में नया मोड सामने आया है।परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध युवक की हत्या किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहाल अमरौधा कस्बे में बीती रविवार सुबह एक युवक का रक्तरंजित शव पाए जाने के मामले में नया मोड सामने आया है।परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध युवक की हत्या किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है।बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बे के कटरा मोहाल में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया था जब एक युवक का खून से लतपथ शव उसी के घर में पाया गया।मृतक युवक की पहचान बसीर के 42 वर्षीय पुत्र मो कलीम के रूप में हुई थी।घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई थी।
शनिवार को मामले में एक नया मोड तब सामने आया जब मृतक के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर कलीम की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।मृतक के भाई शकील ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीती 27.28 दिसंबर की रात्रि करीब 12.30 बजे के मध्य उसका भाई मो कलीम उम्र 42 वर्ष घर पर सो रहा था।इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार औजार से गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी।सुबह करीब सात बजे घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।



