जनपदीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में हुआ समापन
सभी विजेता टीमें अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद कानपुर देहात का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कानपुर देहात: जनपद स्तरीय बालक एवं बालिका वर्ग की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताए स्पोर्ट्स स्टेडियम माती ग्राउंड पर सम्पन्न हुई कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा के द्वारा विजेता बच्चों को मैडल और प्रमाणपत्र वितरण किये गये एवं बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करते हुए सर्वांगीण विकास में सहायक बताया गया,प्राथमिक स्तर पर ओवर आल चैंपियनशिप विजेता डेरापुर को और उपविजेता रसूलाबाद को तथा जूनियर वर्ग ओवर आल चैंपियनशिप अकबरपुर विजेता एवं रसूलाबाद उपविजेता रहा।
द्वितीय दिवस पर समूहगान प्राथमिक वर्ग में डेरापुर एवं जूनियर वर्ग में अकबरपुर, राष्ट्रीय एकांकी में अकबरपुर, लोकनृत्य में रसूलाबाद, वॉलीवाल बालक वर्ग में मलासा, बालिका वर्ग में अमरौधा विजयी रहा।खो खो प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग बालक में मैथा और बालिका में राजपुर एवं कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में रसूलाबाद एवं बालक वर्ग में डेरापुर विजेता रहा। समस्त विजेता मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
जिला पि टी आई नीतू कटियार एवं ब्लॉक पी टी आई संतोष यादव,जावेद खान,आदित्य त्रिपाठी,सुभाष यादव,उपेन्द्र कटियार,आशीष शुक्ला,दिनेश बाबू यादव,कंचन कामिनी तथा खेलकूद अनुदेशकों विवेक यादव,शिरीष अवस्थी, विनय शर्मा,पुष्पेन्द्र अभिनव पाल,विनय गौतम,गौतम मिश्रा, विजय करन,गणेश अवस्थी आदि के द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न कराई गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार,अशोक कुमार, अजब सिंह, ईश्वर चंद्र मिश्रा ,चंद्र जीत ,आनन्द भूषण,श्री कृष्ण प्रेमी एवं समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों ने कार्यक्रम संयोजक के रूप में जिम्मेदारी का निर्वहन किया, कार्यक्रम का संचालन अभिषेक द्विवेदी ने किया एवं आयोजन समिति से हिमांशु त्रिपाठी,नवजोत यादव,अरुण गुप्ता,प्रताप भानु,आशुतोष,हिमांशु गुप्ता,सुखदेव, ब्रजेश सचान,अंकित सिंह,कपिल कटियार आदि उपस्थित रहे।






