कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी ने कुंभी स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा तहसील अकबरपुर अंतर्गत कुंभी स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एकेडमिक भवन, कॉन्फ्रेंस हॉल, हॉस्टल, लैब आदि का अकलोकन किया।

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा तहसील अकबरपुर अंतर्गत कुंभी स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एकेडमिक भवन, कॉन्फ्रेंस हॉल, हॉस्टल, लैब आदि का अकलोकन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को मेडिकल कॉलेज कैंपस का सौंदर्यीकरण कराए जाने, कैंपस को ग्रीन कैंपस के रूप में तैयार करने के निर्देश दिए ।

IMG 20240803 WA0045 1

कार्यदायी संस्था द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि सभी मुख्य भवन तैयार हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए शैक्षणिक सत्र चालू कराए जाने के निर्देश मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को दिए।

IMG 20240803 WA0045

उन्होंने कहा कि जो तैयारियां पूर्ण की जानी अपेक्षित है, उसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी के अधिकारीगण, जल निगम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button