कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में निर्माणाधीन मकान के पास पानी भरे गड्ढे में डूबने से मजदूर की मौत; हांथ मुंह धोते समय हुआ हादसा

गोताखोरों और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव।

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बे के तुलसीनगर में मंगलवार को निर्माणाधीन मकान के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई।हादसे के बाद परिजनों ने निर्माणाधीन मकान के मालिक पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक कन्हैया तुलसीनगर कस्बे में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था।काम के दौरान वह पास में पानी से भरे गड्ढे के किनारे हांथ पैर धोने लगा।इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरा।कन्हैया को गड्ढे में डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर कन्हैया को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों और ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मकान के मालिक पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न करने के आरोप लगाए।उनका कहना था कि खुले और गहरे गड्ढे के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए थे।उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: मैथा में प्रतिभा शुक्ला की मौजूदगी में गूंजा वंदे मातरम, तहसील परिसर से बैरी तिराहे तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा


 

Related Articles

AD
Back to top button