कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: समाधि पर झंडारोहण के दौरान मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

डेरापुर के ग्राम बिहारी में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच

डेरापुर। थाना डेरापुर क्षेत्र के ग्राम बिहारी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिता की समाधि पर झंडारोहण करने गई युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के सिर और हाथ में चोटें आने की बात कही गई है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम बिहारी निवासी इंदू पुत्री स्वर्गीय बलवान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 15 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे अपनी चाची कांती, मौसी की लड़की अनुपम और चाचा की लड़की रिंकी के साथ अपने पिता की समाधि पर झंडारोहण करने गई थी। झंडारोहण के बाद वह मोबाइल फोन से वीडियो बना रही थी। इसी दौरान सीमा यादव पत्नी सुरेश चन्द्र, जितेन्द्र पुत्र सुरेश चन्द्र तथा सीमा की पुत्री वहां पहुंचीं और उसके साथ गाली-गलौज करने लगीं।

पीड़िता के अनुसार, गाली देने से मना करने पर विपक्षीगण ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मौजूद चाची, चाची की लड़की और मौसी की लड़की ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि जाते समय विपक्षीगण जान से मारने की धमकी भी दे गए। मारपीट में इंदू के सिर और हाथ में चोटें आईं।थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर सीमा यादव पत्नी सुरेश चन्द्र, जितेन्द्र पुत्र सुरेश चन्द्र और सीमा की पुत्री नाम-पता अज्ञात, निवासीगण ग्राम बिहारी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 0139/2026, धारा 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, चौकी प्रभारी बिहारघाट, थाना डेरापुर द्वारा की जा रही है।

 

 


ये भी पढे-  स्कूलों में वृक्षारोपण की थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग शुरू, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 3 दिनों में मांगी रिपोर्ट


 

Related Articles

AD
Back to top button