फिल्म समीक्षा

कल रिलीज होगी फिल्म “फरेब”

फ़िल्म की कहानी आज की युवा पीढ़ी को संदेश देती है कि अवास्तविक चकाचौंध में फंसकर हम किस तरह अपनों से दूर हो जाते हैं। और तब कैसे हमारे सच्चे दोस्त हमें उस आकर्षक चकाचौंध का असली चेहरा दिखाते हैं और हमें बचाते हैं। 

फ़िल्मी पर्दा प्रोडक्शन्स अपने दर्शकों के समक्ष एक दिलचस्प शॉर्ट फ़िल्म लेकर आ रहे हैं 31-10-2020 को जिसका नाम है “फरेब”। फ़िल्म की कहानी आज की युवा पीढ़ी को संदेश देती है कि अवास्तविक चकाचौंध में फंसकर हम किस तरह अपनों से दूर हो जाते हैं। और तब कैसे हमारे सच्चे दोस्त हमें उस आकर्षक चकाचौंध का असली चेहरा दिखाते हैं और हमें बचाते हैं।

इस फ़िल्म में मुख्य भूमिकाओं में  रिषम श्रीवास्तव, काजल करन एवम सह-भूमिकाओं में अकबर अहमद, सादिया ख़ान, सनी, आकाश सक्सेना,  रजत गौड़ और फ़ैसल ख़ान हैं। फ़िल्म की कथा व पटकथा अकबर अहमद ने लिखी है। निर्देशन अकबर अहमद और अक्षयदीप गौड़ ने तथा कैमरा संयोजन व कार्यान्वन गणेश दत्त मिश्रा और राज सिंह ने किया है।यह फ़िल्म यूट्यूब पर 31-10-2020 को रिलीज़ हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button