मुंबई में क्रिकेट और संगीत का महासंगम: जोंटी रोड्स ने लोलापालूजा इंडिया में दिखाई टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी
बडवाइजर 0.0 और इंटरनेशनल लेजेंड जोंटी रोड्स ने 'फैन-फर्स्ट' कल्चर के जरिए संगीत प्रेमियों के बीच जगाया क्रिकेट का जुनून

मुंबई। सपनों की नगरी मुंबई में आयोजित ‘लोलापालूजा इंडिया 2026’ इस बार केवल संगीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यहाँ क्रिकेट का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिला। बडवाइजर 0.0 ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को इस फेस्टिवल के बीच लाकर खड़ा कर दिया। इस ‘कल्चरल क्रॉसओवर’ ने हजारों फैंस को क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित प्रतीक को करीब से देखने का दुर्लभ अवसर प्रदान किया।
क्रिकेट लेजेंड जोंटी रोड्स बने आकर्षण का केंद्र
इंटरनेशनल क्रिकेट के दिग्गज जोंटी रोड्स ने इस कार्यक्रम में शिरकत कर ट्रॉफी टूर के अनुभव को और भी यादगार बना दिया। उन्होंने युवाओं और संगीत प्रेमियों से बातचीत की और खेल की विरासत को नई पीढ़ी के साथ जोड़ा। इस मौके पर जोंटी रोड्स ने कहा कि वर्ल्ड कप ट्रॉफी सालों के जुनून और सपनों का प्रतीक है और इसे संगीत प्रेमियों के साथ साझा करना एक पावरफुल अनुभव रहा।
खेल, संगीत और कम्युनिटी का मिलन
एबी इनबेव इंडिया के मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट विनीत शर्मा ने बताया कि लोलापालूजा इंडिया ने दो बड़े पैशन (क्रिकेट और संगीत) को एक साथ लाने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि बडवाइजर 0.0 के लिए ब्रांड बिल्डिंग का मतलब खेल, संगीत और कम्युनिटी को एक साथ लाकर फैंस को किसी आइकॉनिक चीज़ का हिस्सा महसूस कराना है।
बडएक्स स्टेज पर लिंकन पार्क का धमाका
फेस्टिवल के दौरान बडवाइजर 0.0 ने ‘बडएक्स स्टेज’ को भी पावर किया, जहाँ पूरे वीकेंड हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस हुए। इस फेस्टिवल का समापन विश्व प्रसिद्ध बैंड ‘लिंकन पार्क’ के शानदार परफॉर्मेंस के साथ हुआ। फैंस को एक्सक्लूसिव एक्सेस देने के लिए ‘बडएक्स फैन पास’ और खाने-पीने के लिए ‘बड एंड बर्गर्स’ जैसी सुविधाओं ने लोलापालूजा के अनुभव को खास बना दिया।



