मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 154 मरीजों को मिला सफल उपचार भीषण गर्मी में बहार निकलने में करें परहेज प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में कुल 154 मरीजों का उपचार विशेषज्ञों द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव संबंधी महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में कुल 154 मरीजों का उपचार विशेषज्ञों द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव संबंधी महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।रविवार को तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। बरौर कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर जयनीत व उनकी टीम ने कुल 31 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की।वहीं मलासा में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास की टीम ने 28 तथा जरसेन में डॉक्टर सौरभ सचान की टीम ने 33 मरीजों का सफल उपचार कर दवा वितरित की।

देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भव के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।यहां पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 53 मरीजों का सफल उपचार कर दवा वितरित की गई।वहीं 9 वायरल पीड़ित मरीजों का भी उपचार किया गया।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव संबंधी महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए।कानपुर देहात समेत समूचे उत्तर प्रदेश में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के कारण उन्होंने लोगों को बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।
दोपहर के समय जरूरी कार्यों को छोड़कर घर से बाहर निकलने में परहेज करने,घर से बाहर निकलने की स्थित में फुल आस्तीन के कपड़े पहनने,रात्रि के समय में मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क स्थापित कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर डॉक्टर तरन्नुम नाज,डॉक्टर अनुष्का सिंह,डॉक्टर राकेश कुमार,डॉक्टर कृतिका सोनी,चीफ फार्मासिस्ट अनिल कुमार,त्रिलोकी नाथ,एल टी योगेंद्र सिंह,दिव्यांशी,राम प्रताप, शिवम,फहीम,सुरेंद्र कुमार,संजीव कुमार,संगिनी रीता,ललिता,सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।



