कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 145 लोगों का किया गया सफल उपचार,दिए गए बीमारी से बचाव संबंधी टिप्स

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सीएचसी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 145 मरीजों का सफल उपचार किया गया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सीएचसी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 145 मरीजों का सफल उपचार किया गया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए।
तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित 34 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टर शशि की देखरेख में किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में 28 तथा जरसेन में 31 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।वहीं देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भव के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले में कुल 44 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा वितरित की गई वहीं 08 वायरल पीड़ित मरीजों का भी उपचार किया गया।
m1
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए।उन्होंने मौसम परिवर्तन को देखते हुए लोगों को बीमारी के प्रति एहतियात बरतने,अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने तथा बीमारी की स्थित में तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर डॉक्टर राकेश कुमार,डॉक्टर तरन्नुम नाज,डॉक्टर कृतिका सोनी,डॉक्टर सौरभ सचान,फार्मासिस्ट अनिल कुमार,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,त्रिलोकी नाथ,राम प्रताप, एल टी योगेंद्र सिंह,निधि पटेल,संजीव कुमार,सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button