मूसानगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: शादी का झांसा देकर आबरू लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना मूसानगर पुलिस ने धारा 69 BNS के आरोपी को देहली मोड़ से दबोचा

कानपुर देहात: महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ कानपुर देहात पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना मूसानगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले कुछ दिनों से वांछित चल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर देहली मोड़ से घेराबंदी कर पकड़ा।
मामले के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को एक पीड़िता ने थाना मूसानगर में तहरीर दी थी, जिसमें आरोपी मोहित सिंह पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रीना गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया।



