Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /var/www/8c73f87c-87d4-4a5b-81c7-0300686d1925/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

इको पार्क माती में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं विकास प्रदर्शनी का हुआ भव्य आयोजन

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम पर आधारित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं विकास प्रदर्शनी का भव्य आयोजन बुधवार को इको पार्क, माती में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत सिंह पाल, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम संखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की

Story Highlights
  • केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को किया गया प्रदर्शित
  • लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड एवं सहायता सामग्री
  • जनप्रतिनिधियों द्वारा केन्द्र सरकार, राज्य सरकार व जनपद की उपलब्धियां की गयीं साझा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /var/www/8c73f87c-87d4-4a5b-81c7-0300686d1925/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

कानपुर देहात। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम पर आधारित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं विकास प्रदर्शनी का भव्य आयोजन बुधवार को इको पार्क, माती में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल, राज्य मंत्री  प्रतिभा शुक्ला,  जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा विकसित भारत के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मा0 जनप्रतिनिधियों ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया गया है। जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आमजन के साथ साझा किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, आवास, स्वच्छता, रोजगार सृजन तथा आधारभूत संरचना विकास के क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए नागरिकों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कृषि, स्वास्थ्य, पंचायतीराज, समाज कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, ग्रामीण विकास, उद्योग, उद्यान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, विद्युत, शिक्षा, पुलिस, वन, जीएसटी, खादी एवं ग्रामोद्योग, नेडा, आरसेटी सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने की कार्यवाही भी की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं नवजात बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, चेक, पोषण पोटली, आयुष्मान कार्ड एवं अन्य सहायता सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में विकसित भारत के निर्माण में जनसहभागिता की भूमिका पर विशेष बल दिया गया तथा नागरिकों से राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रति उत्साह व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद एवं प्रदेश की विकासात्मक उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म एवं पीपीटी का प्रदर्शन भी किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। इसके अतिरिक्त विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिनके माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त मनरेगा, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /var/www/8c73f87c-87d4-4a5b-81c7-0300686d1925/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /var/www/8c73f87c-87d4-4a5b-81c7-0300686d1925/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

AD
Back to top button